भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में हुए रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने दुखद सूचना मिली। महाप्रभु जगन्नाथ मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुडी में हुई रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक के परिवार ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री माझी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में हुए रेल दुर्घटनाको दुःखद बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में हुई काफी जान हानि दुःखद है। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में प्रभावित सभी लोगों के साथ है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ्य करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
