Home / Odisha / संबलपुर के डांस ट्रुप से मिले केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

संबलपुर के डांस ट्रुप से मिले केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मन्द्र प्रधान ने शनिवार को नई दिल्ली में रज उत्सव के लिए राष्ट्रपति भवन में नृत्य करने वाले संबलपुर के डांस ट्रुप से मिले। प्रधान ने स्वयं सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संबलपुर के धीरज कराली जी और उनके डांस ट्रूप से मिलकर बहुत अच्छा लगा। यह जानकर अत्यन्त गर्व हुआ कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘रज उत्सव’ में आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के समक्ष इन्होंने संबलपुरी पारंपरिक नृत्य, ओड़िया संस्कृति और जीवनशैली की अनूठी झलक प्रदान की। पूर्वजों से मिली विरासत, संबलपुर की कला, संस्कृति और विद्या को आगे ले जाने वाले धीरज कराली जी और उनका डांस ट्रूप अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। आधुनिकता के इस दौर में अपनी पारंपरिक विद्या, कला और विरासत को बरकरार रखने के लिए धीरज जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …