Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

  • थानों में आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने का निर्देश दिया

  • पुलिस अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने को कहा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को भुवनेश्वर में एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था की समग्र स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों ने बताया कि स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की और इसमें राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और पुलिस के कामकाज की गहन समीक्षा की।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण षाड़ंगी ने कहा कि यह एक शिष्टाचार बैठक थी। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और मुख्यमंत्री को राज्य में पुलिस बल के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने और विभिन्न पुलिस थानों में आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने का निर्देश दिया।

बैठक में डीजीपी षाड़ंगी के अलावा एडीजी संजय कुमार, आरके शर्मा, अरुण बोथरा, अमिताभ ठाकुर, निदेशक खुफिया सौमेंद्र प्रियदर्शी, ट्विन सिटी कमिश्नर संजीव पंडा और विशेष सचिव गृह संतोष बाला भी शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …