-
जल्द ही उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में किया जायेगा शामिल
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के पूर्व सांसद प्रसन्न पाटसानी बीजद से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं से उनकी चर्चा चल रही है। जल्द ही उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। पाटसानी 1998 से 2019 तक भुवनेश्वर से सांसद रहे। 2019 के आम चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 2024 के आम चुनाव में वे भुवनेश्वर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में से एक थे, लेकिन इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी जगह वरिष्ठ नेता सुरेश राउतराय के बेटे मन्मथ राउतराय को टिकट दिया गया। इसके बाद वे चिल्का विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन पार्टी ने वहां से रघुनाथ साहू को उम्मीदवार बनाया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
