-
नयागढ़, मयूरभंज, ढेंकानाल और नुआपड़ा जिलों में आयी आंधी
भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार नयागढ़, मयूरभंज, ढेंकानाल और नुआपड़ा जिलों से बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। नयागढ़ जिले में एक व्यक्ति बिजली गिरने का शिकार हो गया, जबकि चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के कंडापड़ा ब्लॉक के गौड़ापाटणा गांव की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गनिया थाना के केंदुपल्ली गांव में बिजली गिरने और आंधी के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गए। मयूरभंज जिले के करंजिया थाना के कुइलीपाली गांव के खुदुरा नायक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी की मौत बिजली गिरने से हो गई। इसी तरह ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर ब्लॉक के बघुआ गांव में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि नुआपड़ा जिले के खरियार ब्लॉक के किरिकिता गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
