Home / Odisha / 10 जून को होगा भाजपा के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण

10 जून को होगा भाजपा के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण

  • मुख्यमंत्री के नाम पर संसदीय बोर्ड लेगा निर्णय – मनमोहन सामल

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार आगामी दस जून को ओडिशा में ओड़िया व्यक्ति मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करेगा, लेकिन वह कौन होगा, इसके बारे में निर्णय पार्टी की संसदीय बोर्ड लेगा। एक दो दिनों के अंदर इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने यह जानकारी दी। भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के उत्तर देते हुए सामल ने कहा कि इस पर ओडिशा की जनता के मन में परिवर्तन करने का मन था। यह चुनाव आम जनता लड़ रही थी। हम भ्रष्ट शासन के खिलाफ ओडिशा की अस्मिता को लेकर लड़ाई लड़ रहे थे।

आयुष्मान भारत योजना होगी लागू

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। बीएसकेवाय योजना के तहत लोगों को कम सुविधाएं मिलती हैं। ओडिशा के बाहर रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य सेवा को व्यापक किया जाएगा। पुरी श्रीमंदिर के रत्नभंडार को भी खोला जाएगा। इस संबंधी रिपोर्ट का अध्ययन कर इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …