Home / Odisha / बीजू छात्र जनता दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बीजू छात्र जनता दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

  • 30 यूनिट रक्त संग्रह, फिर कल होगा रक्तदान शिविर

कृष्ण कुमार मोहंती, बालेश्वर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बालेश्वर बीजद जिला अध्यक्ष और पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार जेना के आदेश पर आज बालेश्वर जिला मुख्य अस्पताल के ब्लड बैंक में बीजद के कार्यकर्ताओं द्वारा बालेश्वर बीजू छात्र जनता दल के जिला अध्यक्ष सिमन दास महापात्र के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर से तीस यूनिट रक्त एकत्र किया गया.

शिविर में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज कुमार राउत ने भाग लिया, जबकि पूरे कार्यक्रम महासचिव कुशाल चटर्जी, नगर अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रधान, महासचिव किरण कुमार नाथ, उपाध्यक्ष विजय जेना, मनोरंजन महाराणा, नगर अधिकारी राहुल नायक, जीवन संग्राम मिश्रा, शुभम नायक ने योगदान किया. जगत जीवन मोहंती, शुभम नायक, चंद्रशेखर चौधरी, अमर साहू, सब्यसाची पृथ्वी और संग्राम दास ने भी सहयोग किया.

इसमें बालेश्वर ब्लड बैंक के डॉ. बसंत कुमार उपाध्याय और अक्षय जेना ने भाग लिया. दास महापात्र ने कहा कि बीजू छात्र जनता दल की ओर से कल एक और रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …