-
हादसे में स्कूटर भी हुआ क्षतिग्रस्त
पुरी। जिले के निमापड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चित्रा गांव में ऊपर पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन युवकों की पहचान तुषार रंजन बिस्वाल, मीतू प्रधान और विश्वरंजन आचार्य के रूप में हुई है, जो स्कूटर पर सवार थे। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई। ये सभी निमापड़ा के पास रतिला गांव के निवासी हैं।
बताया जाता है कि तीनों युवक नहर के बांध के रास्ते अंकुशपुर से अपने गांव जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। तुषार और मीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विश्वरंजन को गंभीर हालत में भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से क्षेत्र के स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
