-
एक्जिट पोल में 21 सीटों में से 15 से 17 सीटें भाजपा को मिलने की संभावना
-
कांग्रेस को खाता खोलने को लेकर संकट
भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा के चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त मिलता नजर आ रहा है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ बीजद को तगड़ा झटका लग रहा है। 2024 के आम चुनाव शनिवार को समाप्त हो गए हैं।
इसके बाद एग्जिट पोल ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी लाभ की भविष्यवाणी की, जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका लगने की उम्मीद जतायी है।
इंडिया टीवी द्वारा किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 21 में से 15-17 लोकसभा सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि 4-6 सीटें बीजद की झोली में जाएंगी और कांग्रेस को 0-1 सीट जीतने की उम्मीद है।
इसी तरह से जन की बात ने भाजपा को 15-18 सीटें मिलने की उम्मीद जतायी है, जबकि बीजद को 3-7 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है।
एनडी टीव के एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 15, बीजद को 3-8, कांग्रेस को शून्य सीट मिलने की संभावना है।
इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 13 और बीजद को आठ सीटें मिलने की उम्मीदें हैं। कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने की संभावना है।
चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 16 सीटें, बीजद को चार और कांग्रेस को एक सीट मिलने उम्मीद है।
लोगों ने जो तय किया, कर दिखलाया – भाजपा
ओडिशा में लोकसभा के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता ने जो तय किया था, उसे कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार डबल इंजन की सरकार बननी तय है। विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तथा राज्यपाल सरकार गठन करने के लिए बुलाएंगे और 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
