Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी में अब तक 96 की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में भीषण गर्मी में अब तक 96 की मौत

  • बीते 48 घंटे में 54 लोगों की गयी जान

  • प्रशासन ने सिर्फ नौ की लू से मृत्यु की पुष्टि

भुवनेश्वर। ओडिशा भीषण गर्मी में अब तक 96 लोगों की मौत के दावे किये गये हैं, जबकि प्रशासन ने सिर्फ नौ लोगों की लू से मृत्यु होने की पुष्टि की है। बीते 48 घंटे में 54 लोगों की जान गयी है।  यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार ने बताया कि लू से कुल 96 मौतों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। 30 मई तक प्राप्त 42 मामलों में से 6 की पुष्टि लू से मौत के रूप में हुई। इसी प्रकार, पिछले 48 घंटों में दर्ज 54 मामलों में से 3 की पुष्टि लू से हुई मौतों के रूप में की गई है।

मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने शनिवार को मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, पुरी और कटक को छोड़कर सभी जिला कलेक्टरों के साथ एक समीक्षा बैठक की। कलेक्टरों को एसआरसी द्वारा जारी हीटवेव एडवाइजरी और एहतियाती उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि एसआरसी जारी आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। मुआवजे की मंजूरी के लिए पोस्ट-मॉर्टम अनिवार्य है। इसके अलावा, मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए स्थानीय राजस्व अधिकारी और स्थानीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की जानी चाहिए।

चौबीस घंटे निगरानी रखने का निर्देश

साथ ही राज्य सरकार ने कहा कि विशेष राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा स्थिति की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …