
बालेश्वर. नशीली दवाओं के विरोधी अभियान के तहत बालेश्वर पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह पश्चिम बंगाल में एक मछली में लगभग 30 ग्राम ब्राउन शुगर छुपा कर तस्करी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, शेख मुन्ना नामक यह आरोपी पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के दांतन गांव का निवासी है.
सूत्रों से मिली खबरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक छापेमारी की और उसे जलेश्वर पुलिस की सीमा के तहत लक्ष्मणनाथ टोल प्लाजा के पास पकड़ा और उसके कब्जे से 30 लाख रुपये की अनुमानित ब्राउन शुगर जब्त की. पुलिस के राडार से बचने के लिए मुन्ना तीन पैकेटों में नशीला पदार्थ मछली के पेट में छुपाकर पड़ोशी राज्यक लेने के फिराक में था. हालांकि उसे पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
