Home / Odisha / प्रशांत जगदेव की जमानत की अर्जी खारिज

प्रशांत जगदेव की जमानत की अर्जी खारिज

भुवनेश्वर। मतदान केन्द्र में विवाद व ईवीएम तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार चिल्का के विधायक प्रशांत जगदेव की जमानत का आवेदन को खुर्दा के न्यायालय ने खारिज कर दी है। जगदेव वर्तमान में खुर्दा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 25 मई को मतदान के दौरान एक मतदान केन्द्र में ईवीएम मशीन को तोड़े जाने का उन पर आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उनकी स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …