Home / Odisha / अभिलाष पंडा पर जानलेबा हमले के मामले में पांच गिरफ्तार

अभिलाष पंडा पर जानलेबा हमले के मामले में पांच गिरफ्तार

  •  इलाके में व्यापक पुलिस फोर्स तैनात

भद्रक। भद्रक जिले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पंडा व अन्य कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमलेके मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भद्रक जिले के चांदबाली चुनाव क्षेत्र के धानकुटा गांव से लौटते समय भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था। इस हमल में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पंडा व चार अन्य कार्यकर्ताओं पर को गंभीर चोटें आयी थीं। उनके सिर पर हमला किया गया था। आरोप है कि करंजमाल के पूर्व सरपंच रमेश नायक व उनके सहयोगियो ने तलवार व अन्य धारदार हथियारों से हमला किया था। अभिलाष की गाड़ी को भी हमला किया गया। गंभीर रुप से घायल अभिलाष व अन्य चारकार्यकर्ताओं को वासुदेवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव देखा गया था। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धामरा वासुदेवपुर सड़क को अवरोध किया था। तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए इलाके में व्यापक पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

धर्मेन्द्र प्रधान ने की हमले की निंदा

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि चांदबाली में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पंडा पर बीजद कार्यकर्ताओं द्वार अमानुषिक हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। राज्य के पुलिस महानिदेशक घटना की सही जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, ऐसी अपेक्षा है। अभिलाष व अन्य कार्यकर्ताओं को आशु आरोग्य की कामना करता हूं।

बीजद की गुंडागर्दी का लोग वोट के जरिये देंगे जवाब – सामल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने हमले की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बीजद की गुंडागर्दी को देख रही है और कल होने वाले चुनाव में वोट के जरिये इसका जवाब देगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …