Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर जारी

ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर जारी

  • झारसुगुड़ा में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

  • चार जून तक के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनियां जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्य में झारसुगुड़ा सबसे गर्म स्थान रहा। गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे तक झारसुगुड़ा में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर स्थित केंद्र ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि झारसुगुड़ा समेत पांच स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि संभलपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 44.5 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 43.8 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऑरेंज चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए गर्मी की लहर से गंभीर गर्मी की लहर की स्थिति की संभावना को देखते हुए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गयी है, उनमें बलांगीर, सोनपुर, बौध, झारसुगुड़ा, संभलपुर तथा कंधमाल शामिल हैं।

इसके साथ ही बरगढ़, नुआपड़ा, कलाहांडी, सुंदरगढ़, देवगढ़, मालकानगिरि, केंदुझर, खुर्दा, गजपति, गंजाम शामिल है। इसी तरह से मौसम विभाग ने चार जून तक के लिए चेतावनियां जारी की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …