Home / Odisha / बड़चणा की जनता के स्वाभिमान के साथ बीजद ने किया धोखा – धर्मेन्द्र प्रधान

बड़चणा की जनता के स्वाभिमान के साथ बीजद ने किया धोखा – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। ओडिशा को कुछ लोगों ने अपना जागिर समझ लिया है। ओडिशा की जनता इसका जवाब देगी। ओडिशा का नेतृत्व ओडिशा के किसी बेटा या बेटी करेगा। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज जाजपुर जिले के धर्मशाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रवीन्द्र नारायण बेहरा व विधानसभा प्रत्याशी अमर नायक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल ने बड़चणा के कद्दावर नेता अमर प्रसाद सतपथि को टिकट न देकर उनके साथ धोखा किया है। यह बड़चणा के लोगों के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि 24 सालों के निरंतन शासन के बाद जाजपुर जिले में सभी क्षेत्रों में स्थिति अत्यंत खराब है। सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। यहां डाक्टरों के 320 पद रिक्त हैं। जाजपुर जिले के 14 पंचायतों में स्कूल नहीं हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …