Home / Odisha / चुनावी हिंसा: कटक और पुरी में तनाव, 6 घायल

चुनावी हिंसा: कटक और पुरी में तनाव, 6 घायल

  •  बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प

कटक/पुरी। ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान के बाद कटक और पुरी में चुनावी हिंसा से तनाव व्याप्त हो गया है। इस दौरान छह लोग घायल हुए हैं। कटक में बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

कटक जिले के बांकी थाना क्षेत्र के बेदपुर गांव में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह लोग घायल हो गए। झड़प के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया था। सूत्रों ने बताया कि हिंसक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कटक-बांकी मुख्य सड़क को काफी समय तक जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

बीजद और कांग्रेस नेताओं से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं मिली थी। इस बीच, सभी घायलों को इलाज के लिए बांकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिपिलि विधायक के वाहन पर हमला, निमापड़ा में तनाव

एक अन्य घटना में, पुरी जिले के निमापड़ा के तहत तेरुंडिया में उस समय तनाव फैल गया, जब पिपिलि विधायक के वाहन पर पत्थर फेंके गए।

बीजद विधायक उम्मीदवार रुद्र प्रताप महरथी ने कहा कि हम लोग उस रास्ते से जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने हमारे वाहन पर पत्थरों से हमला किया। हालांकि कुछ आगे निकल कर रूके और एक स्थान पर रुककर नुकसान का निरीक्षण कर रहे तभी हाईवे पर कुछ लोगों ने हमारा पीछा किया।

तेरुंडिया पंचायत भाजपा अध्यक्ष हिरासत में

निमापड़ा पुलिस ने तेरुंडिया पंचायत के भाजपा अध्यक्ष को हिरासत में लिया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक उम्मीदवार प्रभाती परिडा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। प्रभाती परिडा ने कहा कि पिपिलि विधायक और अन्य ने निमापड़ा का दौरा किया और कुछ ने मेरे पंचायत में आतंक फैलाने की कोशिश की। मैं विधायक को चेतावनी देती हूं कि निमापड़ा में पिपिलि जैसी स्थिति पैदा न करें, क्योंकि यहां के लोग शांति प्रिय हैं। हम पुलिस और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें और उकसावे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …