Home / Odisha / ज्योति प्रकाश बीजद में बने रहेंगे, पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी

ज्योति प्रकाश बीजद में बने रहेंगे, पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। बुधवार को बीजू जनता दल से त्यागपत्र देने वाले पूर्व मंत्री तथा सिमुलिया से विधायक ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही अब पार्टी में ही बने रहेंगे। उनके त्यागपत्र दिये जाने के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें समझा बुझा लिया गया है। बीजू जनता दल ने उन्हें नयी जिम्मेदारी दी है। उन्हें बीजद का बालेश्वर जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। वर्तमान में इस पद पर मंत्री तथा जलेश्वर से विधायक अश्विनी पात्र थे। बीजू जनता दल द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर इस नयी नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है पाणिग्राही ने बुधवार को बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास भेज दिया था। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी कर कहा था कि वह सिमुलिया व खईरा के लोगों के सेवा में वह कार्य करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …