Home / Odisha / बालेश्वर में बीजद को झटका, पूर्व मंत्री ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही ने पार्टी छोड़ी

बालेश्वर में बीजद को झटका, पूर्व मंत्री ज्योतिप्रकाश पाणिग्राही ने पार्टी छोड़ी

  • टिकट नहीं मिलने के कारण वह चल रहे थे नाराज

भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले में बीजू जनता दल को फिर से एक बार झटका लगा है। पार्टी के एक अन्य विधायक तथा पूर्व मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्राही ने बीजू जनता दल के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास भेज दिया है।

इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह सिमुलिया व खईरा के लोगों के सेवा में वह कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 2014 व 2019 में लगातार वह दो बार बीजू जनता दल से विधायक चुने गये थे। 2019 में बीजद के सरकार बनने के बाद नवीन पटनायक ने उन्हें मंत्री भी बनाया था, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल के विस्तार के समय उन्होंने पाणिग्राही को पद से हटा दिया था। इस बार आम चुनाव में सिमुलिया सीट से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। इस कारण वह नाराज चल रहे थे।

बालेश्वर से एक बीजद विधायक पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। सोरो से विधायक परशुराम धड़ा को इस बार पार्टी ने टिकट से बंचित कर दिया था। इस कारण वह बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके अलावा नीलगिरि से बीजद के वरिष्ठ नेता संतोष खटुआ भी बीजद छोड़ चुके हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …