Home / Odisha / कंधमाल के दो बूथों पर पुनर्मतदान 23 को

कंधमाल के दो बूथों पर पुनर्मतदान 23 को

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा

भुवनेश्वर। 23 मई को कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंटामाल विधानसभा क्षेत्र में बूथ-26 और बूथ-28 पर पुनर्मतदान होगा। यह जानकारी ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। बताया गया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 23 मई को कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांतमाल विधानसभा क्षेत्र के बूथ-26 और बूथ-28 पर पुनर्मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से बौध और कंधमाल जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है कि वे कंधमाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और कांतमाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों और उक्त बूथ के सभी मतदाताओं को सूचित करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …