
भुवनेश्वर. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी को शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि पवित्र बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं व अभिनंदन. भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से प्रत्येक जीवन सुरक्षित रहे.
पंडित रघुनाथ मुर्मू को जयंती पर मुख्यमंत्री ने याद किया
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशिष्ट संथाली कवि तथा अलचिकि लिपि के स्रष्टा पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनकी जयंती में श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि विशिष्ट संथाली कवि तथा अलचिकि लिपि के स्रष्टा पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. संथाली भाषा में विशेष लिपि की रचना कर उन्होंने जनजातियो के विकास व समृद्धि को एक नयी दिशा दी है. भाषा साहित्य व शिक्षा के प्रसार के क्षेत्र में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा.
गैस लीक दुर्घटना को लेकर नवीन ने दुःख व्यक्त किया
आंध्र में गैस लीक मामले में अनेक लोगों की मृत्यु व लोगों के अस्वस्थ होने के लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि इतने लोगों के हताहत होने के समाचार जान कर वह दुःखी हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ चिकित्सित हो रहे लोगों की शीघ्र आरोग्य होने की कामना की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
