Home / Odisha / पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

  • कहा-अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे

  • कविसूर्यनगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

भुवनेश्वर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने गंजाम में कविसूर्यनवगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। इस अवसर पर उन्होंने बीजू जनता दल की सरकार व वीके पांडियन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण में श्रीमंदिर के रत्नभंडार की चाभी से लेकर मुफ्त चावल तक के मुद्दों को उठा कर जवाब मांगा।

विश्वशर्मा ने कहा कि वीके पांडियन ने रत्नभंडार की चाभी को छुपाया है। वह दस जून तक चाभी वापस कर दें अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे। ओडिशा में यदि भगवान जगन्नाथ की चाभी खो जाती है, तो हम विश्व में सब कुछ खो देंगे। रत्न भंडार की चाभी कहां है, उसके बारे में पांडियन जानते हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में विश्वास के साथ न खेलें। चाभी न लौटाने पर जगन्नाथ जी का अभिशाप के कारण पूरा जीवन काटना होगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। वहां के किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। ओडिशा में धान 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ के किसानों को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान पर मिल रहे हैं। ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों से धान 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक विश्वशर्मा ने शुक्रवार को गंजाम जिले के कबीसूर्यनगर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पुरी श्रीमंदिर के रत्न भंडार की चाबियों के गायब होने को लेकर सत्तारूढ़ बीजद पर निशाना साधा।

ओड़िया लोगों की भावनाओं के साथ न खेलें पांडियन

उन्होंने कहा कि मैं पांडियन से आग्रह करता हूं कि आप ओड़िया लोगों की भावनाओं के साथ न खेलें। यदि आपको 10 जून तक चाबियां नहीं मिलीं, तो आपको अपना शेष जीवन भगवान जगन्नाथ के श्राप के साथ बिताना होगा।

श्रीमंदिर के खुलेंगे सभी 4 द्वार

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर पुरी श्रीमंदिर के सभी चार द्वार खोल दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि केवल एक द्वार के खुलने के कारण पुरी श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने में दुनिया भर के भक्तों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो भक्तों के सुचारू दर्शन की सुविधा के लिए श्रीमंदिर के सभी द्वार खोल दिए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …