Home / Odisha / दिग्गपहंडी विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार साका सुजीत गिरफ्तार

दिग्गपहंडी विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार साका सुजीत गिरफ्तार

  • व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के दिग्गपहंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार साका सुजीत कुमार को पुलिस अपने व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि घटना बुधवार को ब्रह्मपुर पुलिस स्टेशन के पास हुई और कुमार को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। ब्रह्मपुर के एसपी सार्थक षाड़ंगी ने कहा कि कथित हमले में सिहाला के सुधांशु संग्राम पाढ़ी नामक एक बिल्डर सहित तीन लोग घायल हो गए।

कुछ बदमाशों ने पाढ़ी के कर्मचारियों पर उस समय हमला किया, जब वे कुकुड़ाखंडी इलाके में एक भूखंड पर काम कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जब पाढ़ी और उनके कर्मचारी शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तो कांग्रेस उम्मीदवार और उनके लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने रीयल एस्टेट कारोबार से जुड़े कांग्रेस उम्मीदवार के सहयोगी के अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …