-
कहा-मुख्यमंत्री को एक तरह से किया गया है कैप्चर
-
मुख्यमंत्री के साथ किये जा रहे व्यवहार से मैं हूं दुखी
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कैद से मुक्त किये जाने की आवश्यकता है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने यहां भाजपा की ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं।
पंडा ने कहा कि बीजू पटनायक के परिवार के साथ उनके परिवार के दशकों से संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ जिस ढंग से व्यवहार किया जा रहा है, वह उन्हें दुख दे रहा है। मुख्यमंत्री आज कल किसी के साथ दिखाई नहीं देते। सिर्फ एक व्यक्ति के साथ ही दिखाई देते हैं। नवीन पटनायक को एक तरह से कैप्चर कर लिया गया है। इसी कारण ओड़िया अस्मिता खतरे में है। ओड़िया व संस्कृत के बीच विवाद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ओडिशा में ऐसा कभी नहीं था।
उन्होंने कहा कि जिस समय मुख्यमंत्री को पास में बैठा कर बोल कर वीडिया बनाया जा रहा है और जो उनके अकेले के वीडियो जारी किया जा रहा है, उनमें जमीन आसमान का फर्क है। उनके अकेले का जो वीडियो जारी किया जा रहा है, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स से बनाया जाने की आशंका हो रही है। इस बारे में सच्चाई जानने का ओडिशा की जनता को अधिकार है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
