-
निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने पर किये गये पार्टी से बहिष्कृत
भुवनेश्वर। पार्टी विरोधी कार्य व पार्टी का अनुशासन तोड़ने के कारण भाजपा के बागियों पर कार्रवाई हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के निर्देश के बाद पार्टी के अनेक नेताओं को बहिष्कृत कर दिया गया है। इन नेताओं ने पार्टी के विधायक प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है।
इनमें आनंदपुर से झांसीरानी दास, करंजिया से युगल किशोर नायक, बाडम्बा से विजय दल बेहरा, आठगढ़ से डा हरिश साहू, सत्यवादी से कामाख्या प्रधान, जयदेव से सत्यप्रिय बेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालू खंडायतराय शामिल हैं। यह जानकारी भाजपा द्वारा एक विज्ञप्ति में दी गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
