Home / Odisha / बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

  • कहा-भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल द्वारा जारी किये गये चुनावी घोषणापत्र में किसी प्रकार की नई बात नहीं है। अनेक चीजें भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास किया गया है। बीजद का घोषणापत्र केवल कोरे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं है। बीजद के घोषणापत्र के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में प्रधान ने ये बातें संबलपुर में कहीं।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में युवाओं के लिए बजट लाने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व नवीन सरकार ने महिला व कृषि बजट भी लायी थी। एनसीआरबी के आंकड़ें बतातें हैं कि ओडिशा में महिला सबसे अधिक असुरक्षित हैं तथा उत्पीड़न की शिकार हैं। राज्य में सिचाई की ना व्यवस्था है और ना ही कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था है। किसानों को सामान्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। बीजद का घोषणा केवल लोगों को दिखाने के लिए है। ओडिशा के विकास के साथ इसका कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा के अधिकांश लोग खेती पर निर्भर करते हैं। भाजपा सरकार ओडिशा मे बनने पर कटनी-छटनी बंद करने के साथ-साथ धान का न्यूनतम समर्थम मूल्य को 3100 रुपये करेगी। बीजद के घोषणापत्र में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। बीजद का आश्वासन केवल घोषणाओं में सीमित है। किसानों के सिंचाई, शीतल भंडार आदि को लेकर विफलता पर बीजद क्या जवाब देगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …