भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बीजद के पूर्व महामंत्री प्रदीप दास के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के सदस्य व सरपंचों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश समीर मोहंती, पार्टी के प्रवक्ता सज्जन शर्मा व अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोहंती ने कहा कि राज्य में भ्रष्टचार अपनी चरम पर पहुंच चुका है। 25 साल के शासन के बाद भी ओडिशा के लोग मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं। इस कारण राज्य की जनता ने इस बार ठान लिया है कि वह राज्य में परिवर्तन लाएगी। महामारी के बाद मुख्यमंत्री के दर्शन मिलना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने सचिवालय आना छोड़ दिया है। शासन व्यवस्था की आउटसोर्सिंग कर दी गई है। राज्य में मंत्रियों व विधायकों की कोई सम्मान नहीं है। जनप्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने के कार्य में लगाया जा रहा है। इसकारण बीजद से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
