Home / Odisha / मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का होगा ओडिशा दौरा
KHADAGE - मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का होगा ओडिशा दौरा

  • कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों की सूची  कांग्रेस ने रविवार को जारी की। प्रचारकों के नामों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।

सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा ओडिशा के लिए एआईसीसी प्रभारी डॉ अजय कुमार, पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक, अनुभवी नेता नरसिंह मिश्र, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष जयदेव जेना, प्रसाद हरिचंदन और निरंजन पटनायक भी शामिल हैं।

कांग्रेस के पोस्टर बॉय कन्हेया कुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग और अलका लांबा, मीनाक्षी नटराजन जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने भी सूची में जगह बनाई। सचिन पायलट, मल्लू भट्टली विक्रमार्क और हर्षवर्द्धन सपकाल भी उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

इस खबर को भी पढ़ें-भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में ओडिशा के तीन खिलाड़ी शामिल

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …