Home / Odisha / बीजद आप्रवासी सामुख्य का विस्तार, बाहरी वाले भाजपाई मुहिम पर पलटवार
Nandalal singh बीजद आप्रवासी सामुख्य का विस्तार, बाहरी वाले भाजपाई मुहिम पर पलटवार

बीजद आप्रवासी सामुख्य का विस्तार, बाहरी वाले भाजपाई मुहिम पर पलटवार

  • ओडिशा में बाहरी राज्यों से आये लोगों के लिए बना है बीजू जनता दल आप्रवासी सामुख्य

  • गैर-ओड़िया चेहरों को दी गईं संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां

  • चुनाव से पहले लगभग नौ फीसदी गैरओड़िया वोट पर बीजद की निगाहें

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा चलाये गये बाहरी वाले अभियान पर पलटवार करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) ने आज उस संगठन को विस्तार दिया है, जिसे ओडिशा में बाहर से आकर बसे लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बनाया गया है।

बीजद ने आज बीजू जनता दल आप्रावासी सामुख्य का विस्तार किया है। यह जानकारी आज यहां बीजद के सांगठनिक सचिव प्रणव प्रकाश दास ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आप्रावासी सामुख्य का विस्तार करने की घोषणा की है तथा इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति दी है, जो तत्काल प्रभाव लागू है।

इस विज्ञप्ति के अनुसार, डा अमर पटनायक को आप्रवासी सामुख्य का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य पांच सलाहकार भी नियुक्त किये गये हैं, जिनमें डा अच्युतानंद सामंत, राजेंद्र ढोलकिया, एन भास्कर राव, सुजीत कुमार और भूपिंदर सिंह शामिल हैं।

नंद लाल सिंह बतौर राज्य संयोजक को पदभार संभालते रहेंगे। इसी तरह से राज्य कमेटी में तीन उपसंयोजक, 13 महासचिव, 12 सचिव तथा दो जिलों में संयोजक और सह संयोजक तथा छह जिलों में संयोजक नियुक्त किये गये हैं।

बीजद आप्रवासी सामुख्य के नवनियुक्त उपसंयोजक हैं, बरमेश्वर सिंह यादव, आलम सिंह रूप्रा तथा राममूर्ति तिवारी। इसी तरह से मनोज शर्मा, मुकुंद सिन्हा, विनोद कुमार माहेश्वरी, सुभाष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, निशान डागा, रामचरण साहू, सुनील तिवारी, राहुल पांडेय, संजय यादव, दलीय देवनाथ, सुभाष जैन तथा अनिल कुमार सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है।

जिन 12 लोगों को सचिव नियुक्त किया गया है, उनमें मुकेश सिंह, के भास्कर राव, राजेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह बग्गा, शंभु गुप्ता, मूलचंद पहंडे, अब्दुर रहमान, अमर नाथ साह, संतोष भारती, ए दिलेश राव, मनोज कुमार यादव तथा विक्की शर्मा शामिल हैं।

इसी तरह से कटक जिले के लिए सलील घोष को जिला संयोजक तथा के दुर्गा प्रसाद को सह-सयोजक नियुक्त किया गया। खुर्दा जिले के लिए रमाशंकर रूंगटा को संयोजक तथा शंकर यादव को सह-सयोजक नियुक्त किया गया है। बलांगीर में सुनील कुमार गोयल, केंदुझर में सत्यजीत सिंह, सुंदरगढ़ में सुरेश शर्मा, नुआपड़ा में सितू बौधंकर, झारसुगुड़ा में विजय शर्मा तथा मयूरभंज में अरविंद बागड़िया को संयोजक नियुक्त किया गया है।

राजनीति विश्लेषक मानते हैं कि बीजद ने आप्रवासी सामुख्य संगठन का विस्तार भाजपा के बाहरी वाले अभियान को लेकर किया गया है। दरअसर, भाजपा वीके पांडियन को लेकर बाहरी वाला शब्द प्रयोग कर रही है, ऐसे में बीजद ने इसे एक सुनियोजित तरीके से राजनीतिक रूप दे दिया है और बीजद की इस शाखा को विस्तारित किया है। इसमें राज्य के हर क्षेत्र से गैरओड़िया, जो बाहरी राज्यों से आकर यहां बसे हुए हैं, को बड़ी जिम्मेदारियां दी गयी हैं।

कहा जा रहा है कि ओडिशा में गैर-ओड़िया मतदाताओं की संख्या लगभग नौ फीसदी से अधिक है। इसलिए बीजद अब बाहरी वाले शब्द को भुनाते हुए गैर-ओड़िया मतदाताओं तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

साथ ही बताया गया है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हमेशा कहते हैं कि ओडिशा में रहने वाले लोग हमारे परिवार के हिस्सा हैं। उनके इस परिकल्पना को इस संगठन के विस्तार ने साबित कर दिया है।

  इस खबर को भी पढ़ें-विश्वभूषण हरिचंदन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …