Home / Odisha / कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री देवाशीष नायक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री देवाशीष नायक

  • हालही में बीजद से भाजपा में हुए थे शामिल

  • कहीं भी टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के दरवाजे पहुंचे

भुवनेश्वर। पूर्व मंत्री देवाशीष नायक आज कांग्रेस में शामिल हो गये। कुछ दिन पूर्व वह बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। आज उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डा अजय कुमार व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।

उल्लेखनीय है कि कभी नवीन पटनायक के काफी करीबी रहे देवाशीष नायक को पिछली बार जाजपुर जिले के बरी विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया था। इस बार भी जब उन्हें लगा कि बीजद उन्हें टिकट नहीं दे रही है, तो वह भाजपा मे शामिल हो गये थे। गुरुवार को भाजपा ने जाजपुर की बरी सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा की थी। पार्टी ने देवाशीष नायक को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नायक नाराज हो गये थे और शुक्रवार को कहा था कि वह निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आज वह कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …