Home / Odisha / भाजपा के 10 सालों में शासन में ओडिशा को 18 लाख करोड़ से अधिक राशि मिली – धर्मेन्द्र प्रधान

भाजपा के 10 सालों में शासन में ओडिशा को 18 लाख करोड़ से अधिक राशि मिली – धर्मेन्द्र प्रधान

  • नेतृत्व देने के लिए नवीन बाबू को क्या अपनी पार्टी में कोई मंत्री या विधायक नहीं मिला

  •  कहा-ओडिशा में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में ओडिशा को सबसे अधिक लाभ मिला है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार द्वारा ओडिशा को 3 लाख करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी, जबकि मोदी सरकार के दस सालों के शासनकाल में राज्य को 18 लाख करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ओडिशा के लोगों का विश्वास बढ़ा है और वर्तमान में वह ओडिशा के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बन गये हैं। आगामी चुनाव में भाजपा का ओडिशा में सरकार होगी तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को 21 से 21 सीटें हासिल होंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी कार्य़ालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

प्रधान ने नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ओडिशा की अस्मिता पर सवाल उठने लगा है। उन्होंने प्रश्न किया क्या मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपने पार्टी के मंत्री या विधायकों में से किसी को नेतृत्व लेने के लिए नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ओडिशा में अधिकारी को कोटेरी द्वारा शासन करने के लिए उन्होंने जिम्मेदारी दे दी। उन्होंने कहा कि संविधान में विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका का प्रावधान है। लेकिन ओडिशा मे उस व्यवस्था को तोड़ कर बैक डोर से अधिकारी व एक कोटेरी द्वारा शासन व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस लिए यह गंभीर विषय है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 6 मई को प्रचार करने आयेंगे। प्रत्येक चरण में वह प्रचार के लिए आयेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …