-
पुरी में चलाएंगे प्रचार अभियान
-
कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव मे जुटें – दिलावर
भुवनेश्वर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। दिलावर को लोकसभा क्षेत्र पुरी की जिम्मेदारी सौंपी है। दिलावर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। कल लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा के नामांकन के बाद आज दिलावर ने क्षेत्र की संगठनात्मक रचना को लेकर बैठकें शुरू की। सर्वप्रथम विधानसभा ब्रह्मगिरि की ग्राम पंचायत अलंदा के गांव तिछना में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याशी को जीतने के लिए काम मे जुट जाएं। किसको टिकट मिला और किस को नहीं मिला, इन बातों को भूलकर अब केवल कमल का फूल देखना है। पार्टी जीतेगी, तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और केंद्र में भी हमारी सरकार होगी, तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा के अनुरूप ओडिशा में काम होंगे। संसद और विधायक अपना होगा, तो विकास के काम वैसे ही होंगे, जैसे हम चाहेंगे।
दिलावर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से उनकी मांग की सूची बनाकर देने को कहा, जिसे कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कार्य जा सके। दिलावर ने बूथ संरचना और प्रमुखों की जानकारी ली और चुनाव प्रचार के लिए व्यूरचना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद आचार्य, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु जेना, प्रधान शरतचंद्र प्रधान, यूथ अध्यक्ष संग्राम केसरी जेना आदि उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
