भुवनेश्वर। खंडापड़ा विधानसभा सीट से टिकट की इच्छा रखने वाले अनुभव मोहंती को इस बार भी टिकट से वंचित किये जाने के बाद उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक के पास भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि पटनायक 2014 में खंडापड़ा विधानसभा सीट से बीजद के प्रत्याशी के रुप में विजयी हुए थे, लेकिन 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उसके बाद भी वह पार्टी के लिए कार्य करते रहे, लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिये जाने के कारण पार्टी छोड़ दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
