-
भ्रष्टाचार को लेकर सज्जन शर्मा ने जमकर साधा निशाना
भुवनेश्वर। मैं भुवनेश्वर पर पहरा दे रहा हूं। तुम पंचायत पर पहरा दो। मैं खा रहा हूं, तुम भी खाओ, पकड़े जाने पर जेल जाओ। नवीन सरकार की एक प्रकार की नई छवि अब स्पष्ट होने लगी है। ओडिशा में अपराध कर जेई, तहसीलदार, आरआई पकड़े जा रहे हैं, लेकिन जिनके संरक्षण में यह सारा भ्रष्टाचार हो रहा है, उन्हें क्यों नहीं पकड़ा जा पा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय क्या इन अधिकारियों के पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री महिलाओं को सुरक्षा देने की बात कही जा रही है। वास्तव में महिलाएं अपराध की शिकार होने के बाद न्याय पाने से बंचित हो रही हैं। बेबिना, माधवीलता, इतिश्री, स्मितारानी की जिसने हत्या की है, वे पकड़े क्यों नहीं जा रहे हैं। इसका उत्तर क्या राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देंगे। भाजपा के प्रमुख प्रमुख प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह सवाल किया।
प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा कि ओडिशा में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। अपराध को नियंत्रण करने का कार्य गृह विभाग का है। गृह विभाग के मुखिया नवीन पटनायक हैं। नवीन बाबू 25 साल के लगातार शासन के बाद भी अपराध को नियंत्रण करने में विफल रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि चुनाव आने पर मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त ओडिशा की बात करते हैं, लेकिन ओडिशा की जनता को पता है कि वह कितना सच बोल रहे हैं। ओडिशा के सबसे बड़ा चिटफंड घोटाले में नवीन पटनायक का हाथ है। ओडिशा के मुख्यमंत्री चिटफंड कंपनियों की सहायता की है। मुख्यमंत्री उन कंपनियों से कितनी राशि सीज की है, उसका ब्योरा दें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
