-
राजधानी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
भुवनेश्वर। ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी रविवार को भी झुलसाती रही। आज दोपहर 2:30 बजे तक भुवनेश्वर राज्य का सबसे गर्म स्थान था, जहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग अगले 48 घंटे तक 14 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), भुवनेश्वर के अनुसार, दोपहर 2.30 बजे तक केंदुझर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली में 42.2 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 40.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 39.9 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, केंदुझर, मयूरभंज, नुआपाड़ा, बलांगीर, सोनपुर, ढेंकानाल, बौध, नयागढ़, कटक, खुर्दा और जाजपुर जिलों के लिए लाल चेतावनी जारी की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
