Home / Odisha / लूना नदी में बही लड़की का शव मिला

लूना नदी में बही लड़की का शव मिला

केंद्रापड़ा। केंद्रापड़ा जिले के महाकालपाड़ा प्रखंड के बाणपड़ा गांव में लूना नदी में बह गई नाबालिग लड़की का शव रविवार को बरामद किया गया। मृतका की पहचान अभिलिप्सा बेहरा (14) के रूप में बतायी गयी है।

बताया गया है कि अभिलिप्सा और उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की शनिवार तड़के लूना नदी में नहा रही थी। इसी दौरान वे पानी के बहाव में बह गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसकी सहेली को तो बचा लिया, लेकिन बेहरा लापता हो गयी। इसके बाद सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों द्वारा तलाशी अभियान तेज किया गया। अभिलिप्सा का शव रविवार सुबह बरामद किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …