Home / Odisha / तप्तपाणी घाट पर बोरवेल ड्रिलिंग वाहन पलटा, 12 घायल

तप्तपाणी घाट पर बोरवेल ड्रिलिंग वाहन पलटा, 12 घायल

  •  घायलों में से पांच की हालत गंभीर

ब्रह्मपुर। गंजाम और गजपति जिले की सीमा पर तप्तपाणी घाट पर रविवार को एक बोरवेल ड्रिलिंग वाहन के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है।

बताया जाता है कि यहां तीव्र मोड़ पर चालक ने बोरवेल खोदने वाला वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह वाहन पलट गया। दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन गजपति जिले से गंजाम की ओर जा रहा था।

सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर दो व्यक्ति भारी वाहन के नीचे फंसे हुए थे और उन्हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सौभाग्य से उन दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय थाने की पुलिस और स्थानीय अग्निशमन विभाग की मौजूदगी में बचाव अभियान चलाया गया।

कुल 12 घायलों में से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी को दिग्गपहंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए भी जांच की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …