Home / Odisha / भीषण गर्मी को लेकर कटक-भुवनेश्वर के लिए रेड अलर्ट जारी

भीषण गर्मी को लेकर कटक-भुवनेश्वर के लिए रेड अलर्ट जारी

  •  लोगों के लिए हीट स्ट्रोक और बीमारी का खतरा

  • मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

  • 30 मई तक चढ़ेगा 2-3 डिग्री तापमान

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी की स्थिति के बीच क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शनिवार को कटक और भुवनेश्वर के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कटक और भुवनेश्वर में लोगों के लिए हीट स्ट्रोक और बीमारी का खतरा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया है। शनिवार को दोपहर से पहले ही सुबह 11:30 बजे तक भुवनेश्वर में पारा स्तर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह, झारसुगुड़ा एक बार फिर ओडिशा में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद केंदुझर में 40.6 डिग्री, बालेश्वर में 40.1 डिग्री, संबलपुर में 40 डिग्री, चांदबाली में 39.6 डिग्री, हीराकुद में 39 डिग्री, राउरकेला में 38.6 डिग्री, पुरी और गोपालपुर में 34.4 डिग्री और पारादीप में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इस बीच, मौसम विभाग ने 30 मई तक ओडिशा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

रिपोर्ट के अनुसार, मयूरभंज, केंद्रापड़ा, भद्रक, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, ढेंकानाल, बौध, नुआपड़ा और अनुगूल जिलों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …