Home / Odisha / सोरो विधायक परशुराम धड़ा बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल
PARSHURAM DHDA

सोरो विधायक परशुराम धड़ा बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल

  • कहा-पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे सुचारु रुप से करूंगा

भुवनेश्वर। सोरो विधायक परशुराम धड़ा बीजद छोड़कर आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। लगातार दो बार विजयी होने के बाद बीजू जनता दल ने इस बार उनका टिकट काट दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, पूर्व केन्द्रीय़ मंत्री प्रताप षाड़ंगी व अन्य नेताओं ने भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर धड़ा ने कहा कि भाजपा में उनकी वापसी हो रही है। भाजपा उन्हें जो भी कार्य देगी, वह उसके सुचारु रुप से करेंगे।

उल्लेखनीय है कि धड़ा साल 2014 व साल 2019 से बीजू जनता दल के टिकट से विधायक चुने गये थे। इससे पहले 2009 में उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा था तथा कांग्रेस के प्रत्याशी से काफी कम वोटों सो पराजित हो गये थे। इसके बाद वह बीजद में शामिल हो गये थे। बीजद ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजद से त्यागपत्र दे दिया था। आज वह भाजपा में शामिल हो गये।

धड़ा के साथ-साथ उनके इलाके के अनेक पंचायतों के सरपंच, समिति सदस्य, ब्लाक अध्यक्ष व अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …