बौध। ओडिशा के बौध जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। बताया जाता है कि ओडिशा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बौध में कंटामल थाना क्षेत्र के तहत पारहेल रिजर्व जंगल में हुई गोलीबारी में दो माओवादियों को मार गिराया।
सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के दो शव, हथियार ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया। खबर लिखे जाने तक जंगल में माओवादी विरोधी अभियान जारी था।
इस खबर को भी पढ़ें-अमित शाह बोले- नवीन सरकार फिसड्डी, ओडिशा नंबर-1 का राज्य बनाऊंगा
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
