भुवनेश्वर। बीजू जनता दल ने आरोप लगाया है कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मिशन शक्ति कार्यक्रम को बंद कराने के लिए साजिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है। बीजद की राज्यसभा सांसद सुलता देव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति से जुड़ी माताओं का दुबई जाने का कार्यक्रम था। उनका यह दौरा एक्सपोजर ट्रिप था, लेकिन प्रधान ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस एक्सपोजर विजिट को रद्द करवाया है। महिलाएं आगे न बढ़ पायें, इसे ध्यान में रखकर प्रधान ने इस एक्सपोजर विजिट को रद्द कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। इससे प्रधान की महिला विरोधी रुख स्पष्ट हो रहा है।
श्रीमती देव ने कहा कि प्रधान अपने इस साजिश में कामयाब नहीं होंगे। ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार छह लाख एसएचजी का गठन कर 70 लाख महिलाओं को सशक्त किया है। मुख्यमंत्री राज्य की माताओं को सशक्त कराने के अभियान में लगे हुए हैं। इस कारण आगामी दिनों में राज्य की महिलाएं चुनाव में भाजपा को कड़ा जवाब देंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
