Home / Odisha / पूर्व बीजद विधायक शिप्रा मल्लिक कांग्रेस में शामिल

पूर्व बीजद विधायक शिप्रा मल्लिक कांग्रेस में शामिल

  • केन्द्रापड़ा विधानसभा से लड़ने की इच्छा जतायी

भुवनेश्वर। पूर्व विधायक शिप्रा मल्लिक ने बीजू जनता दल से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन व वरिष्ठ नेता पंचानन कानूनगो ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मल्लिक ने कहा कि आज मेरे लिए एक बड़ा दिन है। कांग्रेस में वह एक नयी पारी शुरू करेंगी। मेरे पिता भी इस पार्टी में थे। इस पार्टी में आकर मैं काफी प्रसन्न हूं। टिकट को लेकर मेरी किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है। केन्द्रापड़ा विधानसभा से लड़ने की मेरी इच्छा है। यदि पार्टी यह अवसर प्रदान करेगी तो निश्चित रुप से लडूंगी।

उल्लेखनीय है कि 2009 में वह बीजद से केन्द्रापड़ा सीट से विधायक थीं। इसके बाद 2014 व 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …