नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए और चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है।
सूची के अनुसार, कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के भुवनेश्वर उत्तर क्षेत्र से अशोक कुमार दास, भुवनेश्वर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चंद जेना, सत्यवादी विधानसभा क्षेत्र से से मनोज रथ और माहंगा विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार शाहु को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की थी। इसके पहले 2 अप्रैल को 49 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
