भुवनेश्वर। राज्य में चिलचिलाती धूप के कारण ग्रीष्म प्रवाह जारी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आगामी तीन दिनों तक स्कूलों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किया है। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गयी है।
अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा में भीषण गर्मी जारी है। इसलिए राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलें 18 से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 21 को रविवार होने के कारण स्कूल अब 22 को खुलेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
