-
जनविरोधी प्रदीप व प्रशांत भाजपा के पोस्टर ब्वाय – बीजद
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। बीजद ने कहा कि गुंडागर्दी करने वाले नेता भाजपा के पोस्टर ब्वाय हैं। बीजद के प्रवक्ता स्वयं प्रकाश महापात्र ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं।
महापात्र ने कहा कि शराब पीकर लोगों पर गाड़ी से कुचलने वाले भाजपा नेता प्रशांत जगदेव फिर से गुंडागर्दी पर उतर चुके हैं। अब वह पुलिस अधिकारी को धमका रहे हैं। पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं।
केवल इतना ही नहीं, प्रदीप पाणिग्राही अब भाजपा के रणनीतिकार बने हैं। उन पर सैकड़ों युवाओं से नौकरी के लिए पैसे लेने का आरोप है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं। ये दोनों जन विरोधी नेता अब भाजपा के प्रमुख पोस्टर ब्वाय बन गये हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीजू जनता दल ने मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। मुद्दों पर आधारित लड़ाई में विफल होने वाली भाजपा बीजद का सामना करने में असमर्थ हो रही है। यही कारण है कि इस तरह के आपराधिक पृष्ठभूमि के नेता भाजपा के लिए बैसाखी बने हुए हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
