Home / Odisha / ओडिशा में सबसे गर्म स्थान रहा भुवनेश्वर
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में सबसे गर्म स्थान रहा भुवनेश्वर

  • अधिकतम पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  • 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ चांदबाली रहा दूसरे नंबर

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी में आज राजधानी भुवनेश्वर सबसे अधिक गर्म स्थान रहा। रविवार दोपहर 2.30 बजे तक भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद चांदबाली में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर 2:30 बजे तक भुवनेश्वर समेत सात शहरों में तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर में 39.6, चांदबाली में 39.2, झारसुगुड़ा में 38.8, राउरकेला में 37.8, पारादीप में 35.5, केंदुझर में 37.4, संबलपुर में 37.2, गोपालपुर में 34.5, हीराकुद में 37.2, पुरी में 34.6 तथा बालेश्वर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार सुबह 11:30 बजे तक भुवनेश्वर में पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भुवनेश्वर के अलावा, 11 स्थानों पर रविवार सुबह 11:30 बजे तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। सुबह 11:30 बजे तक दर्ज किए गए तापमान की सूची के अनुसार, भुवनेश्वर में 37.4, चांदबाली में 37, झारसुगुड़ा में 36.6, राउरकेला में 35.4, पारादीप में 35.1, केंदुझर में 34.6, संबलपुर में 34.6, गोपालपुर में 34.4, हीराकुद में 34.3 तथा पुरी में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …