-
अजय नायक ने कहा – बीजू जनता दल में नहीं है लोकतंत्र
-
एक कर्मचारी के हाथों में बंधक हो गयी है पार्टी
भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का इधर से उधर जाने का सिलसिला जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल को आज एक और बड़ा झटका लगा है। बीजद के पूर्व प्रदेश और मौजूदा प्रदेश सचिव समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गये हैं।
भुवनेश्वर में जहां बीजद के प्रदेश सचिव अजय नायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, वहीं ढेंकानाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में बीजद के पूर्व प्रदेश सचिव हर्षवर्धन सिंहदेव, बीजद नेता रणवीर सिंह, हिंदोल एनएसी के पूर्व अध्यक्ष रीना बेहरा व अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए।
बीजद के प्रदेश सचिव अजय नायक ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। वह चांदबाली के विधायक व्योमकेश राय के मामा हैं।
इस अवसर पर भद्रक से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अभिमन्यु सेठी, धामनगर से भाजपा प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज, सरोज कर, विरंची नारायण त्रिपाठी, सत्यव्रत पंडा और मुरली शर्मा भी उपस्थित थे।
नायक ने इस अवसर पर कहा कि बीजू जनता दल में लोकतंत्र नहीं है। एक कर्मचारी के हाथों में बीजद बंधक है। अपने परिश्रम से पार्टी को सिंच कर मजबूत बनाने वाले नेताओं का कोई महत्व बीजद में नहीं रह हया है। भ्रष्टाचार में बीजद सरकार डूबी हुई है। इस कारण बीजद का नाव का डूबना तय है। ओडिशा के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प है। यही कारण है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
