Home / Odisha / मंत्री नव दास हत्याकांड में एक और चश्मदीद का बयान दर्ज
NAV DAS

मंत्री नव दास हत्याकांड में एक और चश्मदीद का बयान दर्ज

  • चश्मदीद गवाह के दोनों बयानों में काफी अंतर

  •  झारसुगुड़ा एडीजे कोर्ट में पहले के बयान की तुलना ताजा बयान से की गई

झारसुगुड़ा। ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नव दास की हत्या के मामले में शनिवार को झारसुगुड़ा एडीजे कोर्ट में एक चश्मदीद का बयान दर्ज किया गया। इससे पहले इस सिलसिले में चश्मदीद अमरेंद्र नाथ का भी बयान दर्ज किया गया था। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान नाथ के पहले के बयान की तुलना ताजा बयान से की गई। इस बीच आरोपी गोपाल दास के वकील का दावा है कि इस चश्मदीद गवाह के दोनों बयानों में काफी अंतर है।

गोपाल दास के वकील नरेश नायक ने अदालत की कार्यवाही के बाद मीडिया को दिये गये बयान में कहा है कि ब्रजराजनगर के लमटीबहाल के प्रत्यक्षदर्शी अमरेंद्र नाथ के कई बयान विरोधाभासी लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्चुअल मोड के जरिए कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी गोपाल दास भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उन पर करीब से गोली चला दी। हालांकि उन्हें तुरंत झारसुगुड़ा अस्पताल ले जाया गया और बाद में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन गोली लगने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …