Home / Odisha / सीपीआई लोस की एक और विस की 5-8 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Ram Krushna Panda
Ram Krushna Panda

सीपीआई लोस की एक और विस की 5-8 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  • इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित

भुवनेश्वर। इंडिया गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ओडिशा में आगामी आम और विधानसभा चुनावों में 1 लोकसभा और 5-8 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सीपीआई के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण पंडा ने इंडिया की एक बैठक के बाद यह जानकारी दी। गठबंधन की आज यहां कांग्रेस भवन में बैठक हुई थी।

पंडा ने कहा कि उनकी पार्टी जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के अलावा 5-8 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनावों में पंडा ने कांग्रेस-वाम दलों के गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में आस्का लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि असफल रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …