भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने सरहुल पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जोहार! प्रकृति और संस्कृति के महापर्व सरहुल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और संपन्नता लाए, यही कामना है।
ज्योतिबा फुले जी को किया याद
राज्यपाल रघुवर दास ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें याद किया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महिला शिक्षा तथा समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले क्रांति सूरज महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत शत नमन।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
