Home / Odisha / बालेश्वर में छात्र नेता शुभम साई ने सौ परिवारों के बीच राशन वितरित किया

बालेश्वर में छात्र नेता शुभम साई ने सौ परिवारों के बीच राशन वितरित किया

बालेश्वर, कृष्ण कुमार मोहंती
बालेश्वर जिला अध्यक्ष और बीजू जनता दल के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार जेना के मार्गदर्शन में तथा बीजू छात्र जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रताप पात्र की सलाह पर जिला बीजद के प्रमुख छात्र नेता शुभम साईं महापात्र का सहायता कार्य चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी कानूनी सावधानियों के अनुपालन में सौ से अधिक असहाय परिवारों के बीच भोजन के लिए राशन प्रदान किया गया.

छात्र नेता शुभम साई ने कहा कि भले ही लाकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी गयी है, लेकिन इस तरह की सहायता जारी रहेगी. इस कार्यक्रम में ऋतिक नायक, अभिजीत विश्वाल, राजेश परिडा, विश्वजीत दास, विभुदत्त परिडा, अभिजीत दास, अंकित ओझा, बीजू जनता दल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …